Posts

Showing posts from July, 2023

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

Image
भारत  में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) मनाया जाता है। इसे शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान के तौर पर मनाया जाता है। छात्र शिक्षकों को उपहार देते हैं। स्कूलों में शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को  मनाया जाता है वहीं, अंतर्राष्ट्रीय टीचर्स डे (International Teachers Day) का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है। इसके अलावा कई देशों में अलग-अलग दिन भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती 5 सितंबर को होती है। उन्हीं की याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने उनसे कहा कि, वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तब उन्होंने कहा था, “मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा।” सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे।